फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   22 bigha wheat crop burnt to ashes in fire

Sant Kabir Nagar News: आग से 22 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 02 Apr 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
22 bigha wheat crop burnt to ashes in fire
- धनघटा क्षेत्र के दुलहापार गांव के सीवान की घटना, शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार/पौली। धनघटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुलहापार में मंगलवार को गेहूं के खेत से गुजरे बिजली के तार से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लगभग 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई । वहीं मलौली में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से 12 बीघा गेहूं की फसल राख हाे गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने मुताबिक दुलहापार गांव के सीवान में गेहूं के खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजरे हैं। मंगलवार को दोपहर में तार से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग खेत में फैल गई। आग की लपटों ने पड़ोस के शमशाद, खलील, राम भवन, सिराज, गुफरान, इमरान, इस्तखार, समीउल्लाह, वकील अहमद, खलील अहमद के खेत को अपने लपेटे में ले लिया।
विज्ञापन

खेत में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए। साथ ही चौकी प्रभारी रजनीश राय किसानों के साथ आग बुझाने में जुट गए। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान किसानों की 10 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने फसल के नुकसान को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने बताया कि लेखपाल से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। हर संभव मदद की जाएगी।

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, 12 बीघा जली गेहूं की फसल

धनघटा। क्षेत्र के मलौली में मंगलवार की शाम विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से नौ किसानों का करीब 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोग और दमकलकर्मी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
परदेसी के खेत के मेड़ पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गांव वालों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का तार पहले से ही ढीला था। जिसे टाइट करने के लिए विद्युत कर्मियों से बार-बार कहा गया लेकिन वह ध्यान नहीं दिए। जिसका नतीजा हुआ मंगलवार को शाम ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से परदेसी, भोला, प्रभु नाथ, राम फेर, केशव, रघुवंश, परीक्षित, भैरो शंकर, कटेश्वर का मिलाकर करीब 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दम कल कर्मी और गांव के लोग आग पर काबू पा सके। मौके पर पहुंचे तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल को निर्देशित किया गया है। जल्द ही किसानों को मुआवजा राशि दे दी जाएगी।

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटाक्षेत्र के शनिचरा बाजार में शाॅर्ट सर्किट से सोमवार की रात एक मकान में आग लग गई। जिससे 25 हजार नकद, सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

शनिचरा बाजार निवासी गंगोत्री देवी के घर में आग लग गया। आग ने जयप्रकाश, ओमप्रकाश, रामप्रसाद के पक्के मकान को भी आगोश में ले लिया। घर के लोग भोजन करके सो रहे थे। इसी बीच मकान में लगी आग के उजाला देख घर के लोग उठे और शोर मचाने लगे। इसके बाद गांव के लोग दौड़े। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए थे। आग से घर में रखा 25000 नकद, खाद्यान्न, बिस्तर, बर्तन, गहना जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर आग में जले घर का आकलन किया। पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।


हवा चलने के कारण दिन में बिजली सप्लाई बाधित कर दी जाती है। किसानों से अपील है कि ट्रांसफार्मर के आसपास और हाईवोल्टेज तार के नीचे खड़ी फसल की कटाई प्राथमिकता के आधार पर पहले कर ले।
पीपी वर्मा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed