{"_id":"5c436e62bdec22737a366d8d","slug":"21547923042-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम दूसरे का पैसा पहुंचा दूसरे के खाते में 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम दूसरे का पैसा पहुंचा दूसरे के खाते में 2
विज्ञापन
गलत खाते में पहुंचा आवास का रकम, बीडीओ ने लगाई रोक
सांथा विकास खंड के धर्मसिंहवा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक में दूसरे के नाम के आवास का रकम किसी और के खाते में जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि जानकारी मिलते ही बीडीओ ने बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर धन आहरण पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। मामले की जांच ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सौंप दी गई है।
सांथा विकास खंड के धर्मसिंहवा ग्राम पंचायत में शोभा देवी के नाम से आवास की मंजूरी पर ब्लॉक से बैंक में रकम भेजा गया था। पहली किस्त 40 हजार खाते में पहुंच भी गई थी पर खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र मिला कि लाभार्थी के खाते में रकम न जाकर किसी और के खाते में धन भेज दिया गया है। पत्र मिलते ही बीडीओ आरके चतुर्वेदी ने पूर्वांचल बैंक धर्मसिंहवा के शाखा प्रबंधक को धन आहरण पर रोक लगाने का पत्र जारी किया। बीडीओ ने बताया कि धर्मसिंहवा गांव से शोभा नाम की महिला के नाम से प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति की गई थी पर धर्मसिंहवा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि शोभा देवी के खाते में रकम न जाकर किसी अन्य के खाते में भेज दिया गया है। उक्त मामले की जांच ग्राम पंचायत विकास अधिकारी असदुल्लाह को सौंपी गई है। जांच तक पूर्वांचल बैंक धर्मसिंहवा से धन आहरण पर रोक लगाने के लिए शाखा प्रबंधक को पत्र भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।