{"_id":"5c16a4efbdec2253995cbdb1","slug":"21544987887-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाया
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस व थानों में चला स्वच्छता अभियान
फोटो
संतकबीरनगर। पुलिस विभाग ने रविवार को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान थानों, पुलिस लाइंस समेत अन्य कार्यालयों की सफाई की गई। पुलिसकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
पुलिस लाइंस में सीओ सदर रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाकर परिसर में उगे झाड़-झंखाड़ को साफ किया। इसके अलावा एसपी कार्यालय, सीओ कार्यालय, परेड ग्राउंड, बैरकों समेत समस्त थानों पर अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की गई। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि हर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पुलिसकर्मी अपने थानों आदि की बेहतर सफाई करें, जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके और अन्य विभाग भी अपने यहां सफाई करे। आसपास की गदंगी दूर होने से बीमारियों भी दूर होती है। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पंकज त्रिपाठी, महिला थाना एसओ अनीता यादव, प्रभारी आरटीसी सम्पूर्णानंद समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।