{"_id":"6ad900d0b4f5b46fe0026fd0","slug":"208-assistant-teachers-from-council-run-schools-will-become-headmasters-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159316-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों के 208 सहायक अध्यापक बनेंगे हेडमास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों के 208 सहायक अध्यापक बनेंगे हेडमास्टर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नौ साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे परिषदीय शिक्षकों के पदोन्नति को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक की पदोन्नति होनी है। बीएसए ने इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों का अभिलेख तैयार करने का निर्देश दिया है। जल्द ही इन शिक्षकोंं की वरिष्ठता सूची जारी होगी। उसके बाद आपत्ति मांगी जाएगी और अंतिम सूची जारी कर पदोन्नति दी जाएगी। इसमें 208 सहायक अध्यापक प्रधानाध्यापक बनेंगे और बाकी जूनियर में सहायक अध्यापक बनेंगे।
सात नवंबर तक इन शिक्षकों को पदोन्नति करने का निर्देश जारी हुआ है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी बीईओ को निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों के स्व प्रमाणित दस्तावेज के साथ मूल अभिलेख से मिलान कर रिकाॅर्ड कार्यालय को उपलब्ध करा दें, जिससे पदोन्नति की कार्रवाई की जा सके। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। यह शासन की प्राथमिकता में है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का वर्ष 2017 के बाद से प्रमोशन नहीं किया गया। शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर हरे थे। प्रतापगढ़ के एक शिक्षक की अपील पर हाईकोर्ट ने सरकार को इन शिक्षकों के पदोन्नति का आदेश जारी किया है। इसके बाद शासन ने इन शिक्षकों की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
जिले में 1780 ऐसे शिक्षक हैं जिनकी नौ साल से पदोन्नति नहीं हुई है। बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 208 परिषदीय विद्यालयों में हेडमास्टर की तैनाती की जानी है। जबकि बाकी बचे शिक्षकों को जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात किया जाएगा। कार्यालय ने इन शिक्षकों का रिकाॅर्ड मांगा है ताकि उनकी वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति की जाए।
सात नवंबर तक सूचना शासन को भेजी जानी है। पदोन्नति सूची जारी होने के बाद शिक्षकों से विद्यालयों का विकल्प मांगा जाएगा। उसके बाद उन्हें विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। पदोन्नति की सूचना पर शिक्षकों में खुशी का माहौल है। संवाद
0000000000000000
प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों की पदोन्नति होनी है। इसमें 208 सहायक अध्यापक प्राथमिक में प्रधानाध्यापक बनेंगे और बाकी को जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर भेजा जाएगा। इसके लिए वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए बीईओ से सूचना मांगी गई है।
- अमित कुमार सिंह, बीएसए