फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2020 is important for santkabirnagar

जिले के लिए उपलब्धियों से भरा होगा नया साल

Tue, 31 Dec 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
2020 is important for santkabirnagar
जिला अस्पताल में बन कर सौ बेड का महिला अस्पताल। - फोटो : KHALILABAD
जिले के लिए उपलब्धियों से भरा होगा नया साल
विज्ञापन

- लोगों को मिलेंगी कई सुविधाएं
- गोरखपुर और बस्ती जाने से मिलेगी निजात
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। नया साल जिले के लोगों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आएगा। 2020 में ऐसी तमाम सुविधाएं मिलेगी जिससे लोगों को गोरखपुर और बस्ती जाने की जरूरत नहीं होगी। कबीर चौरा परिसर में बन रही कबीर अकादमी भी इसी साल बनकर तैयार हो जाएगी। यह गोरखपुर विश्वविद्यालय संबद्ध रहेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य सहित कई अन्य सुविधाएं भी नए वर्ष में मिलेगी।
दो करोड़ से बन रहा पंचायत रिसोर्स सेंटर
विकास भवन परिसर में पंचायत रिसोर्स सेंटर का निर्माण कार्य दो करोड़ आठ लाख की लागत से हो रहा है। यहां बस्ती मंडल के सिद्घार्थनगर, बस्ती और संतकबीरनगर जिले के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख आकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसकी कार्यदाई संस्था जिला पंचायत है। जनवरी में भवन जिला पंचायत राज विभाग को हैंडओवर हो जाएगा।
विज्ञापन

100 बेड का मैटर्निटी विंग बनकर तैयार
जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड का मैटर्निटी विंग बनकर तैयार हो चुका है। इसकी लागत 17 करोड़ है। कार्यदाई संस्था की ओर से कार्य पूरा करा दिया गया है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की अनुमति मिलेगी, वैसे ही भवन हैंडओवर हो जाएगा। मैटर्निटी विंग में जज्जा- बच्चा का समुचित इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ से बना सेल्टर होम
रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के निकट एक करोड़ की लागत से सेल्टर होम का भवन बन कर तैयार हो चुका है। ठंड से बचाव के लिए शरणार्थियों को यहां सिर छुपाने की जगह मिलेगी। उम्मीद है कि जनवरी से यहां शरणार्थी को रहने की जगह मिलेगी।
अप्रैल तक चालू हो जाएगा जेल
कोतवाली क्षेत्र के बनकटियां में 117 करोड़ की लागत से जेल का निर्माण हो रहा है। मुख्य भवन बन कर तैयार हो चुका है। जबकि आवासीय भवन का निर्माण कार्य हो रहा है। यूपीआरएनएन कार्यदाई संस्था जेल का निर्माण करवा रही है। उम्मीद है कि अप्रैल तक जेल बन कर तैयार हो जाएगी। पुलिस को अपराधियों को बस्ती जेल नहीं भेजना पड़ेगा।
वृहद गो संरक्षण केंद्र
पौली विकास खंड के मझौरा में वृहद गो संरक्षण केंद्र भवन बन रहा है। एक करोड़ 20 लाख इसकी लागत है। जल्द ही यह भवन तैयार हो जाएगा। उसके बाद छुट्टा पशुओं को यहां संरक्षित किया जाएगा। इससे किसानों की फसलों को होने वाली क्षति से बचाया जा सकेगा।
मल्टी परपज सीड स्टोर भवन
खलीलाबाद के कृषि उप निदेशक कार्यालय परिसर में मल्टी परपज सीड स्टोर बन कर तैयार हो चुका है। इसी के साथ धनघटा थाने से एक किलोमीटर आगे बिडहर रोड पर भी यह भवन बन रहा है। प्रत्येक भवनों की लागत 80-80 लाख है। फरवरी में दोनों भवन विभाग को हैंडओवर हो जाएगा। उसके बाद यहां बीज रखने की समुचित व्यवस्था होगी।
महिला पुलिस कर्मियों का आवास
एसपी ऑफिस के पास स्थित महिला थाने के पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण हुआ है। इसकी लागत एक करोड़ 29 लाख है। इसमें महिला पुलिस कर्मियों के रहने की सुविधा होगी।
पेडियाट्रिक आईसीयू भवन
जिला अस्पताल परिसर में डेढ़ करोड़ की लागत से पेडियाट्रिक आईसीयू भवन बन कर तैयार हो चुका है। उम्मीद है कि फरवरी तक यह भवन विभाग को हैंडओवर हो जाएगा। उसके बाद बीमार बच्चों को भर्ती करने में सहूलियत होगी।
अग्निशमन यंत्र भवन
सिरसी में बहुप्रतीक्षित अग्निशमन यंत्र भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सात करोड़ 20 लाख 23 हजार की लागत से बनने वाले इस केंद्र का निर्माण कार्य 11 दिसंबर 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बन जाने से आगजनी की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

सामुदायिक केंद्र भवन
पौली ब्लॉक क्षेत्र के शिवबखरी में वर्ष 2013 से निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य भी वर्ष 2020 में पूरा हो जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के रहने वाले मरीजों को उपचार कराने में सहूलियत होगी। उनका समय और धन दोनों बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed