फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नए साल में आठ हजार शहरियों को मिलेगा अपना आशियाना

नए साल में आठ हजार शहरियों को मिलेगा अपना आशियाना

Mon, 31 Dec 2018 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
नए साल में आठ हजार शहरियों को मिलेगा अपना आशियाना
आठ हजार शहरियों को मिलेगा अपना आशियाना
विज्ञापन

- 4358 आवासों को मिल चुकी है स्वीकृति, 3068 का भेजा गया है प्रस्ताव
- पिछले वर्ष के 907 आवासों का चल रहा है निर्माण
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। नया वर्ष शहरी गरीबों के लिए नई खुशियां लेकर आएगा। इस वर्ष 8333 शहरी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपना नया घर मिल जाएगा। नए वर्ष में 7426 आवासों का निर्माण कार्य शुरू होगा, जबकि पिछले वर्ष के 907 आवासों का चल रहा निर्माण कार्य पूर्ण होगा। इन आवासों के बन जाने से शहर में झोपड़ी में रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
जिले में एक नगर पालिका खलीलाबाद व तीन नगर पंचायतें मगहर, मेंहदावल व हरिहरपुर हैं। इन शहरी क्षेत्रों में तमाम लोग अभी भी छप्पर या प्लास्टिक तानकर वक्त गुजार रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत पिछले एक वर्ष से इन नगरीय निकायों में कार्य चल रहा है। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 में जनपद के चारों नगर क्षेत्रों में कुल मिलाकर 907 आवासों की मंजूरी मिली थी। इसमें खलीलाबाद में 120 नए निर्माण व आठ मकानों के विस्तार, मगहर में 44 तथा हरिहरपुर में 501 नया निर्माण तथा मेंहदावल में 228 नया निर्माण व छह मकानों के विस्तार का कार्य चल रहा है। इसके अलावा वर्ष 2018-19 के लिए 4358 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में 1256 नया निर्माण व 63 विस्तार कार्य है। इसी तरह मेंहदावल में 740 व हरिहरपुर में 1007 नए मकान बनाए जाने हैं। मगहर नगर पंचायत में 1017 नया निर्माण तथा 275 मकानों का विस्तार कार्य होना है। वर्ष 2017-18 के बन रहे 907 आवास नए वर्ष में लाभार्थी के रहने लायक हो जाएंगे। वहीं स्वीकृत 4358 आवासों के लिए लाभार्थी के खाते में बजट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नया मकान बनाने पर चार लाख 30 हजार रुपये का खर्च प्रस्तावित है, जिसमें से ढाई लाख रुपये का अनुदान मिलना है। शेष एक लाख 80 हजार रुपये लाभार्थी को खर्च करना होता है। इसके अलावा पहले से बने मकान के विस्तार के लिए एक लाख 72 हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

000000
नए 3068 आवासों के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
डूडा ने चारों नगरीय निकायों में 3068 और मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसमें खलीलाबाद में 514, मेंहदावल में 1422, हरिहरपुर में 539 और मगहर में 593 मकानों का निर्माण कराया जाना है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही चयनित लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
सभी पात्रों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास
तीन लाख से कम वार्षिक आय वाला परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ पा सकता है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। इसके सापेक्ष पात्रों का चयन कर प्रस्ताव भेजा जा रहा है। नए वर्ष में करीब आठ हजार आवास बन जाएंगे। इससे शहरी क्षेत्र के निम्न आय वर्ग वाले लोगों को बहुत फायदा मिलेगा।
अरुणाभा पांडेय, एपीओ डूडा, संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed