{"_id":"5b81a42642c792466c100d46","slug":"201535222822-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-एचआरपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-एचआरपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव-
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पर्चा वापस, 22 प्रत्याशी मैदान में
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत छह पदों के लिए 30 अगस्त होगा मतदान
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में 30 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनाव में शनिवार को नामांकन वापसी के दिन उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके साथ ही अब कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
एचआरपीजी कॉलेज मेें शनिवार को नामांकन पत्रों की वापसी के लिए छात्रसंघ चुनाव के लिए बनाए गए चुनाव कार्यालय में अधिकारी मौजूद रहे। उसी समय उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार यादव ने अपना नामाकंन पत्र वापस ले लिया। एक बजे तक इंतजार करने के बाद चुनाव अधिकारियों ने अंतिम सूची प्रकाशित कर दी। चुनाव अधिकारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिया है। इसके साथ ही अब अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशी, महामंत्री पद के लिए छह प्रत्याशी, पुस्तकालय मंत्री के लिए दो प्रत्याशी और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
नाम वापसी के दिन चुनाव कार्यालय में प्राचार्य डॉक्टर डीएन पांडेय, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर विजय कृष्ण ओझा, डॉ प्रताप विजय कुमार, डॉ प्रत्यूष दुबे, अमित भारती, डॉ अभिनव, डॉ अमरनाथ पांडेय, डॉ अमित मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिचयपत्र वालों को ही मिलेगा प्रवेश
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को देखते हुए महाविद्यालय परिसर में उन्ही छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास महाविद्यालय का परिचय पत्र होगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने दी हैं। उन्होंने बताया इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।