फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   20,000 withdrawn from account by changing ATM card

Sant Kabir Nagar News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 20 हजार उड़ाए

Wed, 03 Jun 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
20,000 withdrawn from account by changing ATM card

विज्ञापन



सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां चौराहे पर उसराशहीद गांव के एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 20,300 रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना दुधारा में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
दुधारा थाना क्षेत्र के उसराशहीद गांव निवासी मोहम्मद सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक सेमरियावां शाखा में बचत खाता है। बैंक द्वारा जारी एटीएम कार्ड उसके पास था। मंगलवार को वह सेमरियावां बाजार स्थित एक एटीएम पर पैसा निकालने गए। एटीएम से धनराशि नहीं निकलने पर पीछे खड़े एक व्यक्ति ने मदद के बहाने मशीन चलाने की बात कही।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उस व्यक्ति ने से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसे किसी दूसरे व्यक्ति का कार्ड थमा दिया। उस समय उसे इस धोखाधड़ी की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से निकासी संबंधी एसएमएस आने लगे। पता चला कि उनके खाते से तीन बार पांच-पांच हजार एक बार चार तथा एक बार 1,300 रुपये की निकासी की गई है। उन्होंने बैंक शाखा से संपर्क किया, जिसके बाद खाता ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed