फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   200 villages remained immersed in darkness for 24 hours, people worried

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे अंधेरे में डूबे रहे 200 गांव, लोग परेशान

Thu, 19 Oct 2023 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
200 villages remained immersed in darkness for 24 hours, people worried
आंधी-पानी में ठप हो गई थी बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार देर शाम तेज आंधी व बारिश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई है। मगहर कताई मिल फीडर की सप्लाई करीब 24 घंटे बाधित रही। इससे इस फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों में अंधेरा छाया रहा। लगातार बिजली न रहने से लोगों के घरों में लगे इनर्वटर जवाब दे गए और लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए भटकते रहे।

तीन दशक पुराने बिजली के जर्जर तारों के चलते आए दिन उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। कभी फाल्ट की समस्या तो कभी लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। इस बीच सोमवार रात आंधी व पानी में मगहर कताई मिल फीडर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। पूरी रात उपभोक्ताओं को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। लोगों को उम्मीद थी कि मंगलवार को दिन में सप्लाई बहाल हो जाएगी, लेकिन उपभोक्ता दिनभर इंतजार करते रह गए। इस दौरान क्षेत्र के गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, धवरिया, बरईपार पैठान, महास्थान, सहसरावमाफी, केरमुआ माफी, चकदही, धरैची और दुबौली आदि गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। 24 घंटे के बाद कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन फिर कट गई। इस कारण जिन उपभोक्ताओं के घरों में इनर्वटर लगे हैं, वह भी जवाब दे गए। बिजली उपभोक्ता मनोज कुुमार, दिनेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप आदि ने कहा कि बार-बार बिजली के तार टूटकर गिर रहे हैं। इससे आपूर्ति बाधित हो रही है। साथ ही लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई हैं।
विज्ञापन


आंधी-बारिश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे कर्मचारियों को लगाकर ठीक करा दिया गया है और आपूर्ति बहाल हो गई है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फाल्ट की समस्या का समाधान तत्काल कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणधीर कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed