{"_id":"586a917b4f1c1ba378158502","slug":"20-of-27-in-the-district-off-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 27 में से 20 एटीएम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 27 में से 20 एटीएम बंद
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई की विकास भवन शाखा का एटीएम सोमवार को बंद मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास दिन बाद भी जिले के सभी एटीएम सुचारू रूप से काम नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हाल बुरा, वहीं खलीलाबाद में भी सोमवार को चार एटीएम बंद रहे। ऐसे में जिले के कुल 27 एटीएम में से 20 बंद मिले। जो एटीएम खुल भी रहे हैं, उनमें भी कुछ को छोड़कर निर्धारित 4500 रुपये की निकासी भी नहीं निकल पा रही है। हालांकि बैंक से लोगों निर्धारित रकम मिल जा रही है।
नोटबंदी के बाद अब बैंकों में सामान्य रूप से हो रहा है। पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में भी शनिवार शाम को रकम पहुंचने से सोमवार को यहां भी लोगों को रकम मिली। दूसरी तरफ एटीएम ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम बंद रहे। शहर के भी चार एटीएम नहीं चले। जिसमें एबीआई के तीन और एक ओरियंटल बैंक आफ कामर्स का एटीएम था। वहीं आंध्रा बैंक के एटीएम से अपराह्न तीन बजे से रकम की निकासी शुरू हुई।
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम पर कैश निकालने वाले महेश कुमार ने बताया कि एटीएम से दो हजार और पांच सौ की नोट निकल रहा है। जिससे छुुट्टे को लेकर दिक्कत हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर मिले रवि कुमार ने बताया कि अब एटीएम से 45 सौ रुपये निकल रहे हैं, जिससे काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम भी चले तो समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। लीड बैंक के प्रबंधक केजी तिवारी ने बताया कि जो एटीएम बैंक के द्वारा संचालित है, उनमें दिक्कत नहीं है। आउट सोर्सिंग के जरिए जिन एटीएम में कैश डाला जाता है, वहां थोड़ी दिक्कत है। कुछ दिनों में सभी एटीएम सामान्य रूप से काम करने लगेंगे।