फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   20 nomination for ward member

20 लोगों ने सदस्य के लिए नामांकन किया

Fri, 03 Nov 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
20 nomination for ward member
कलेक्ट्रेट में सभासद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। जिले के चारों निकायों में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 15 लोगों ने कुल 33 पर्चा खरीदा। जबकि सदस्य पद के लिए 88 लोगों ने कुल 108 पर्चा लिया। तीसरे दिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में सदस्य के लिए 19 और नगर पंचायत मगहर में एक उम्मीदवार ‌मिलाकर 20 लोगों ने सदस्‍य के ‌लिए नामांकन किया।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद और नगर पंचायत मगहर के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की व्यवस्था कलेक्ट्रेट की गई है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद अनारक्षित है। यहां अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन लोगों ने छह पर्चा लिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए पर्चा लेने वालों में विनोद राय, महेश गुप्ता और पवन कुमार लाल शामिल हैं। यहां कुल 25 वार्डों में सभासद पद के लिए 30 लोगों ने 38 पर्चा लिया। जबकि अलग-अलग वार्डों के लिए 15 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में वार्ड नंबर 19 से सुनीता यादव पत्नी विजय यादव, वंदना पत्नी विश्वनाथ, वार्ड नंबर 18 से विद्या पत्नी हरिराम, रिजवान पत्नी अमीरुल्लाह, वार्ड नंबर 25 से सेराज खान पुत्र सफात खान, वार्ड नंबर सात से राजकुमार पुत्र लक्ष्मी, अमित जायसवाल पुत्र श्रीराम, वार्ड नंबर नौ से रेहाना खातून पत्नी मोहम्मद असलम, वार्ड नंबर दस से खुदेजा पत्नी सेराजुल, साहिदा खातून पत्नी समीउल्लाह, वार्ड नंबर आठ से दीनदयाल चौरसिया पुत्र सुरेंद्र चौरसिया, वार्ड नंबर तीन से चांदमती पत्नी फूलचंद्र, गब्बर  पुत्र हरि और वार्ड नंबर चार से मारकंडेय पुत्र हरिनारायन शामिल रहे।
 
इसी तरह नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां अध्यक्ष पद के लिए अनवरी बेगम और प्रेमलता ने पर्चा लिया। जबकि 13 वार्डों के लिए कुल 6 लोगों ने पर्चा लिया। यहां तीसरे दिन वार्ड नंबर 11 से महेंद्र ने नामांकन किया।

हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत हरिहरपुर के लिए नामांकन की व्यवस्था धनघटा तहसील में की गई है। यहां अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने 11 पर्चा लिया। अध्यक्ष पद पर पर्चा लेने वालों में पूर्व चेयरमैन बनवारी, विनोद कुमार, भोला, रामअचल और हरिलाल शामिल हैं। जबकि दस वार्डों के लिए 20 लोगों ने कुल 28 पर्चा लिया।

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, मेंहदावल तहसील में नामांकन की व्यवस्था की गई है। यहां अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। तीसरे दिन अध्यक्ष पद पांच लोगों ने कुल 14 पर्चा लिया। अध्यक्ष पद के लिए तारा पत्नी रामनयन निषाद, साकिला खातून पत्नी सरफुद्दीन, सरोज पत्नी पवन कुमार यादव, सबाना खातून पत्नी इमाम करीम, शारदा पत्नी राधेश्याम शामिल रही। जबकि 15 वार्डों के लिए 30 लोगों ने 36 पर्चा खरीदा।


एडीएम एसएन शुक्ल ने बताया कि तीसरे दिन 15 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए 33 पर्चे खरीदे। जबकि 88 लोगों ने सदस्य के लिए 108 पर्चा लिया। तीसरे दिन खलीलाबाद में सदस्य पद के लिए 19 और मगहर के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। जबकि मेंहदावल और हरिहरपुर में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed