फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   20 lakh 56 thousand voters will decide the fate of 11 candidates

Sant Kabir Nagar News: 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 20 लाख 56 हजार मतदाता

Sat, 25 May 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
20 lakh 56 thousand voters will decide the fate of 11 candidates
- पांचों विधानसभा के 1547 मतदेय स्थल पर बने हैं 2214 बूथ
विज्ञापन

-सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के छठें चरण में शनिवार को मतदान होगा। कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैंदान में है। इनके भाग्य का फैसला 20,56,437 मतदाता करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय है। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 493 बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 463428 मतदाता हैं। इसमें 246969 पुरूष और 216431 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी तरह खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 508 बूथ बनाए गए हैं, यहां पर कुल 464112 मतदाता हैं, जिसमें 247464 पुरूष व 216644 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं धनघटा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 436 बूथ बनें हैं। यहां पर 391444 मतदाता है, जिसमें 209107 पुरूष व 182336 महिला मतदाता शामिल हैं। आल्हापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 370 बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 3,50,899 मतदाता हैं, इसमें 182285 पुरूष व 168214 महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि खजनी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 407 बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 386380 मतदाता हैं, जिसमें 208592 पुरूष व 177773 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा सभी विधानसभा में मिलाकर कुल 48 ट्रांसजेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
पार्टी प्रत्याशी
भाजपा प्रवीन कुमार निषाद
सपा लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद



बसपा नदीम अशरफ

सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी कुलदीप
प्रगतिशील समाज पार्टी धीरज श्रीवास्तव
सर्वजन आवाज पार्टी राजेंद्र यादव उर्फ कर्नल साहब
नकी भारतीय एकता पार्टी सुभाष चंद्र दूबे
निर्दलीय आनंद कुमार गौतम

निर्दलीय मित्रसेन
निर्दलीय राम कृष्ण द्विवेदी
निर्दलीय सत्यवंत प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed