{"_id":"5a8b1bc54f1c1bf17b8b824f","slug":"20-found-absent-in-dm-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलौली के चिकित्सा अधीक्षक समेत 20 कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलौली के चिकित्सा अधीक्षक समेत 20 कर्मी मिले अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बीआरसी नाथनगर का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीएम मार्कंडेय शाही ने सोमवार को नाथनगर और हैंसर क्षेत्र में संचालित सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 20 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगे जाने का निर्देश दिया।
डीएम ने बताया कि बाल विकास परियोजला कार्यालय नाथनगर में मुख्य सेविका सावित्री देवी, मंजूरानी, शैला सिंह, आशा, तारा पांडेय अनुपस्थित पाई गईं। जबकि नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय की जांच में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ऋषि सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नीलम शर्मा के अलावा मनरेगा सेल में 11 कर्मी अनुपस्थित मिले।
सीएचसी मलौली के निरीक्षण में डॉ. उमेशचंद्रा, फूलचंद, रंजू भारद्घाज, पूनम और सरिता भी अनुपस्थित पाई गईं। पशु चिकित्सालय हैंसर में डॉ. रजनी कांत मिश्र अनुपस्थित पाए गए। हैंसर ब्लॉक कार्यालय पर कर्मी मनीराम चौधरी तीन दिनों से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन
हैंसर ब्लॉक पर तैनात एडीओ एमआई शेषनाथ राय, सहायक लेखाकार अमरनाथ, एडीओ मनिराम चौधरी, मनरेगा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कालिंदी यादव, वीरेंद्र सिंह, टीए फूलचंद यादव, रविप्रताप सिंह, रज्जन कुमार श्रीवास्तव, हेमंत कुमार मिश्र, दयाराम, नागेंद्र, राधेश्याम अनुपस्थित मिले। डीएम ने बताया कि सभी जगह की जांच में 20 से अधिक कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ जवाब मांगा गया है।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, डीएम ने पूूूर्व माध्यमिक विद्यालय डेबरी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोचरी का भी निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय डेबरी की जांच के दौरान जहां विद्यालय में ताला बंद मिला और तीन बच्चें बाहर खड़े होकर गुुरु जी के आने का इंतजार कर रहे थे।
डीएम ने पहुंच कर बच्चों का मनोबल बढ़ाने उनके साथ फोटो खिंचवाया। उसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी में पहुंचे, जहां एक अध्यापिका गैरहाजिर मिलीं। उन्हें गैरहाजिर कर कार्रवाई करने की बात कहते हुए डीएम सीएचसी मलौली पहुंच गए।