फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2 janaja in salehpur

Sant Kabir Nagar News: सालेहपुर में एक साथ दो जनाजे उठे तो छलक पड़े आंसू

Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
2 janaja in salehpur
एक ही गांव के दो लोगों की मौत से गमगीन हैं लोग
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के सालेहपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक साथ दो लोगों के जनाजे उठे तो लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरा गांव गमगीन हो गया।
बुधवार को चिउटना चौराहे के पास शाम सवा पांच बजे यूरिया लदे ट्रक की चपेट में आने से अब्दुर्रशीद उर्फ घूरहू (45) की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा शफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटा अब भी जिंदगी बचाने के लिए जूझ रहा है। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, गांव के ही मोहम्मद आरिफ पुत्र शाकिर की भी मौत हो गई। दो लोगों की मौत से गांव समेत पूरे इलाका गमगीन है।
पिता अब्दुर्रशीद की मौत हो गई तो पुत्र जिंदगी की जंग अस्पताल में लड़ रहा है। मोहम्मद आरिफ की मृत्यु से पूरा परिवार गमजदा है।



जा रहे थे मुंबई कमाने, मौत ने आगोश में ले लिया

गांव वालों ने बताया कि मृतक अब्दुर्रशीद ने बुधवार वाले दिन मुंबई की ट्रेन का टिकट लिया था। वह परसाशेख गांव बहन के घर जा रहे थे। परसाशेख से बहन व और लोगों के साथ बस्ती स्टेशन के लिए टेेंपो बुक किया था। टेंपो पर बैठकर बस्ती रेलवे स्टेशन जाते, लेकिन कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

मृतक अब्दुर्रशीद अपने बेटे शफीक अहमद (20) एवं चचेरे भाई आरिफ के साथ बहन के घर के लिए निकले थे। लेकिन चिउटना चौराहे पर ट्रक की चपेट में आ गए। चिउटना चौराहे पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बाइक आरिफ चला रहे थे। हर कोई घटना की सूचना एवं दो लोगों की मौत से दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की शादी के लिए मुंबई से आए थे रशीद

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। अब्दुर्रशीद मुंबई में ट्रक चालक थे। लगभग दो माह पूर्व एक पुत्री के विवाह के लिए घर आए थे। विवाह के कुछ दिन बाद मुंबई जा रहे थे लेकिन हादसे का शिकार हो गए। घर में अब्दुर्रशीद अकेले कमाने वाले थे। उनके दो पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं। इसमें दो पुत्रियों का ही अभी विवाह हुआ है। इस हादसे से बच्चों समेत पत्नी रहीसुन्निशां को भविष्य की चिंता सताने लगी है। वहीं, दूसरे मृतक आरिफ का दो वर्ष पहले बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर के मोहम्मदपुर पुरवा में विवाह हुआ था। वह कुवैत में रहते थे। छह माह की छुट्टी पर घर आए थे तथा लगभग दो माह बाद वापस विदेश जाना था। मृतक आरिफ भी घर के अकेले कमाऊ व्यक्ति थे। उनकी मृत्यु से पत्नी रफीकुन्निशा तथा माता बबरून्निशा बेसुध हैं। लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मृतकों के परिजनों की मदद की अपील की है। सपा नेता सैयद फिरोज अशरफ, मौलाना सैयद निजाम अशरफ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैयद तारिक हुसैन, ग्राम प्रधान प्रति रमजान अली पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे। वहीं, विधायक अंकुर राज तिवारी ने भी गांव में पहुंच कर ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed