फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लोकसभा चुनाव-

लोकसभा चुनाव-

Sat, 04 May 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव-
आखिरी चार दिन रहेगी नेताओं की भीड़
विज्ञापन

- सात मई को अखिलेश यादव की धनघटा क्षेत्र में होगी जनसभा
- प्रियंका गांधी के रोड शो व राहुल के रैली की तैयारी में जुटी है कांग्रेस
- भाजपा भी अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी में
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। छठें चरण में होने वाले संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र में प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। हालांकि अभी प्रमुख नेताओं में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की ही जनसभाएं हुई हैं। अंतिम चार दिन यहां बड़े नेताओं का जमावड़ा रहने की उम्मीद है। गठबंधन की तरफ से सात तारीख को अखिलेश की सभा तय हो चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस भी प्रियंका गांधी के रोड शो व राहुल गांधी के जनसभा की तैयारी में है। वहीं भाजपा भी नौ तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा कराने का प्रयास कर रही है।

तीन जिलों में फैले संतकबीरनगर संसदीय सीट के लिए छठें चरण में 12 मई को वोट पड़ेगा। यहां कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें भाजपा से प्रवीण निषाद, कांग्रेस से भालचंद यादव व बसपा से भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी के अलावा पंजीकृत दलों मौलिक अधिकार पार्टी से अखिलेश कुमार व बहुजन मुक्ति पार्टी से आनंद कुमार गौतम तथा निर्दलीय राजेंद्र यादव व लोटन शामिल हैं। उम्मीदवार तो पूरे दमखम से प्रचार में जुटे हैं लेकिन अभी इनके स्टार प्रचारकों की सभाएं कम ही हुई हैं। भाजपा की तरफ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने खजनी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैंसर में जनसभा की है। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने महुली में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके बाद अब गठबंधन के उम्मीदवार के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात मई को धनघटा क्षेत्र के बकौली बाग में होनी है। इसके अलावा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा आलापुर में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आलापुर में जनसभा करेंगे। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के रोड शो की तैयारी हो रही है। इसके अलावा खलीलाबाद में राहुल गांधी की भी जनसभा होनी है। हालांकि अभी इन दोनों कार्यक्रमों की तारीख तय नहीं हो पाई है। इसके अलावा नौ मई को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी जनसभा खलीलाबाद में होनी है। राजनीतिक दलों व प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो अंतिम चार दिन में ही सारे बड़े नेता इस क्षेत्र में कहीं न कहीं जनसभा को संबोधित करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed