{"_id":"5c2d0470bdec2256cf3e8bea","slug":"191546454128-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की सदस्य ने सुनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की सदस्य ने सुनी शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘महिला उत्पीड़न के मामलों में संवेदनशीलता बरतें अधिकारी’
महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं पीड़ित महिलाओं की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता बरतें। ऐसे मामलों में शीघ्र निर्णय लें, जिन महिलाओं के साथ बच्चे भी हैं उनके भरण-पोषण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ये निर्देश राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह ने दिए। वह बुधवार को खलीलाबाद के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही थीं। सुनवाई के दौरान कुल आठ मामले प्रस्तुत हुए। सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गोरखपुर से भी रचना नाम की पीड़ित महिला आई थी। उसका मामला कुशीनगर से जुड़ा होने के कारण निस्तारण के लिए महिला आयोग की सदस्य ने कुशीनगर में सुनवाई कर रहीं महिला आयोग की अन्य सदस्य से फोन पर वार्ता की। इसके बाद पीड़िता को महिला थाना गोरखपुर में सुनवाई के एि बुलवाया गया। महिला आयोग की सदस्य ने प्रोवेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का वे स्वयं अध्ययन कर लें, जो पीड़ित महिलाएं पात्र हों उनको विभाग की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलवाएं। सुनवाई के दौरान सीओ खलीलाबाद रमेश कुमार, प्रोवेशन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, महिला हेल्प लाइन की रंजना मिश्रा तथा चांदनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।