फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में उमड़े दर्शक

डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में उमड़े दर्शक

Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में उमड़े दर्शक
संतकबीरनगर में नृत्य प्रस्तुत करतीं प्रसिद्ध नृत्यांगना सपना चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। एक सप्ताह से आयोजन को लेकर चल रही आशंकाओं को दरकिनार कर मशहूर डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक चले इस कार्यक्रम में सपना ने अपने नृत्य से लोगों को मुरीद बना दिया। उत्साह का आलम यह था कि कार्यक्रम को देखने के लिए लोग कई घंटे पहले ही पहुंच गए थे। जैसे ही सपना स्टेज पर पहुंचीं लोग उसकी फोटो खींचने में जुट गए।
विज्ञापन

सपना चौधरी के कार्यक्रम की अनुमति को लेकर ऊहापोह सोमवार की देर रात जाकर खत्म हुआ। मंगलवार सुबह 10 बजे से ही दर्शक आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे थे। सुरक्षा के लिए एसडीएम की अगुवाई में कई थानों की फोर्स जमी रही। हॉल में केवल टिकट वालों को ही प्रवेश दिया गया। प्रशासनिक सख्ती इस कदर थी कि हॉल में प्रवेश से पूर्व लोगों को तीन स्तर की जांच से होकर गुजरना पड़ा। दर्शक अंदर हुड़दंग न करें इसके लिए बीच-बीच में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। हॉल के बाहर भी कोतवाल प्रदीप सिंह, एसओ महुली संतोष तिवारी व एसओ घनघटा करुणाकर पांडेय, एसएसआई धर्मेंद्र तिवारी सिपाहियों के साथ मौजूद थे। एसडीएम सदर एसपी सिंह व मनोरंजन कर अधिकारी के साथ परिसर में मौजूद रहकर पूरे मामले पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन



सपना के स्टेज पर आते ही उत्साहित हुए लोग
कार्यक्रम शुरू होने के कुछ ही देर बाद डांसर सपना चौधरी स्टेज पर आ गईं। उत्साहित दर्शकों ने अपनी जगह से मोबाइल में फोटो व वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सपना ने एक-एक कर कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद साथ आईं अन्य महिला कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह भी बिके टिकट, कई लौटे मायूस
इस कार्यक्रम में दर्शकों के लिए एक हजार रुपये का टिकट था। आयोजकों के अनुसार दो हजार टिकटों की बिक्री हुई है। टिकट के लिए सुबह आठ बजे ही कई उत्साहित युवा आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। सुबह 10 बजे से पहले ही शो हाऊस फुल होने की बात आयोजकों की तरफ से बताई गई। इसके बाद पहुंचे कई दर्शक मायूस लौटे।

00000
सोशल मीडिया पर खूब देखा गया डांस
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपने मोबाइल से सपना चौधरी के डांस के फोटो व वीडियो बनाकर तुरंत ही सोशल साइट पर अपलोड करना शुरू कर दिया। जो दर्शक अंदर नहीं पहुंच पाए थे वे सोशल साइट पर इस कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। देर शाम तक शहर में इसी कार्यक्रम की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed