फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अतिक्रमण की जद में सड़कें, दिनभर लगता है जाम

अतिक्रमण की जद में सड़कें, दिनभर लगता है जाम

Mon, 27 Aug 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 27 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की जद में सड़कें, दिनभर लगता है जाम
मुखलिसपुर चौराहे पर ठेले वाले ने किया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। सड़क की पटरियों पर अवैध ढंग से कब्जा हो जाने से आए दिन जाम की समस्या हो रही है। इस वजह आने-जाने वाले लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर चौराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास, शुगर मिल चौराहा, बरदहिया बाजार सहित कई स्थानों पर सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। ठेले पर सब्जी और फल बेचने वाले भी सड़क की पटरी पर ही दुकान लगाते हैं। इससे पैदल यात्रियों को तो दिक्कत होती है, वहीं वाहन भी घंटों जाम में फंस जाते हैं। नगर पालिका प्रशासन ने दो माह पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान पटरियों से अतिक्रमण हटवाया गया, लेकिन अभियान खत्म होते ही फिर अवैध कब्जेदारों ने कब्जा कर लिया। त्रिपाठी मार्केट से होकर जाने वाले रोड पर पटरियां ही गायब हो गई हैं। जब ट्रेन आने का समय होता है तो लंबा जाम लग जाता है। सुबह से लगायत शाम तक लोग जाम से दो चार हो रहे हैं, पर अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के निवासी महेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पटरियों को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया जाए तो काफी सहूलियत होगी। असलम ने कहा कि अवैध कब्जेदारों के खिलाफ जुर्माना और मुकदमे तक की कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे लोग दुबारा अतिक्रमण न कर सके। शिव चरण गुप्ता ने कहा कि पालिका प्रशासन को नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाना चाहिए। जाम से बड़ी दिक्कत हो रही है। बलराम ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की समस्या पैदा हो रही है। पालिका प्रशासन को इसके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन


जल्दी ही शुरू होगा अभियान : ईओ
नगर पालिका खलीलाबाद की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। अगले महीने फिर से अभियान चलेगा। अतिक्रमण करने वाले स्वत: नहीं हटे तो इस बार केस दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed