बारिश से लोगों को मिली राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई माह के शुरू होने पर एक और दो तारीख को बारिश हुई थी। उसके बाद से बारिश बंद हो गई थी। तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे। लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे थे। मौसम की तपिश से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
शुक्रवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव आया और करीब आंधे घंटे तक तेज बारिश हुई। लोग बारिश का आनंद लेते रहे। बारिश होने के चलते खलीलाबाद शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहा, समय जी स्थान, बैंक चौराहा, हास्पिटल चौराहा, जूनियर हाईस्कूल आदि जगहों पर पानी लग गया।
पानी लगने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई। हालांकि बारिश होने से मौसम में नरमी आने से लोग खुश नजर आए और बाहर हवा का आनंद लिए। जय प्रकाश, विनोद यादव, सुनील मिश्र आदि का कहना था कि आधे घंटे बारिश होने से मौसम में नरमी आई है। हवा भी चल रही है। इससे राहत मिली है।