{"_id":"5a3d44454f1c1ba7668bba98","slug":"191513964613-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने खुद की झोपड़ी में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने खुद की झोपड़ी में लगाई आग
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
fire on house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बौरब्यास गांव में एक युवक ने शराब के नशे में शुक्रवार की शाम को खुद की झोपड़ी में आग लगा दिया। पत्नी ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। आग की घटना में झोपड़ी के साथ उसमें रखा सब सामान जल गया। बाद में पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
क्षेत्र के बौरब्यास गांव की रहने वाली शीला का आरोप है कि उसका पति गोपाल चार बजे शराब पीकर घर लौटा। किसी बात को लेकर गुस्से में आकर अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दिया। जिससे झोपड़ी के अंदर रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। शराब का नशा इतना चढ़ा था कि वह अपनी पत्नी शीला को ही आग में धक्का देने लगा। पत्नी किसी तरह से जान बचाकर भागी और डायल 100 नंबर पर फोन कर पति के जरिए झोपड़ी में आग लगाने की सूचना दे दी। इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी ने बताया कि महिला शीला ने अपने पति गोपाल पर शराब के नशे में झोपड़ी फूंक देने का आरोप मढ़ते हुए डायल 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई और आरोपी पति गोपाल को पकड़ कर थाने लाई है। यदि तहरीर मिली तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।