{"_id":"5a0b28bb4f1c1b6f548bd1b0","slug":"191510680763-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
हवन यज्ञ
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपने-अपने परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया। धरना के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा। साथ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। संघ की जिलाध्यक्ष मंजू देवी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नीरू मिश्रा ने कहा कि सरकार ने 120 दिन में वादा पूरा करने का आश्वासन दिया था। कई बार की वार्ता के बाद अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। ऐसे में धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। खलीलाबाद में परियोजना कार्यालय पर हुए बुद्धि शुद्धि यज्ञ में राजमति, प्रकाशमती, प्रतिभा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में नाथनगर परियोजना कार्यालय पर धरना के दौरान रानी देवी, नीलम पांडेय ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान बीना श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी ओझा, शंति गौतम, रूमा देवी, अन्न्पूर्णा, पुष्पा शुक्ला, सुमित्रा, शेषमती देवी, सरोज देवी, सविता देवी, बिन्दू मौर्या, शिवमती यादव, प्रभावती, कृष्णवती देवी, चंद्रकला द्विवेदी, उमा मिश्रा, कृष्णवती देवी, नीलम पांडेय, अनीता देवी, कृष्ण देवी, उषा देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रही।इसी प्रकार सांथा परियोजना कार्यालय पर मीरा शुक्ला, वंदना, संध्या गोयल ने धरना दिया। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर मांडवी देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान वीना मौर्या, परविंद सिंह,गीता पांडेय,शेष कुमारी,प्रसेश पाठक,शकुंतला पांडेय, उदिता देवी, रेनू त्रिपाठी, दुर्गा देवी, नन्दिनी देवी, ऊषा देवी, रिजवाना खातून, सुधा देवी ,शशिबाला, शोभा यादव, किरन यादव , अर्चना सिंह, विजयलक्ष्मी ,गुडिया देवी आदि मौजूद रही । मेंहदावल में ऊषा मिश्रा,संजीदा, बघौली में राजेश्वरी, गंगौती, सेमरियावां में ओसिमा, ऊषा गौतम आदि ने धरना दिया।