फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने शुरू किया मंथन

प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने शुरू किया मंथन

Tue, 24 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने शुरू किया मंथन
मंथ्‍ान - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन के लिए सोमवार को एक होटल में मंथन किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, तीनों नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य के दावेदारों से आवेदन लिए गए। पहले दिन कुल 27 लोगों ने दावेदारी जताई। भाजपा ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत मेंहदावल व नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए पार्टी द्वारा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रभारी बनाए गए प्रेमचंद्र मिश्र व जिला समन्वयक सेतबान राय के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की। जिला समन्वयक ने बताया कि पहले दिन में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से 19, नगर पंचायत मगहर से दो ,नगर पंचायत हरिहरपुर से एक, नगर पंचायत मेंहदावल से पांच लोगों ने दावेदारी किया। इसी प्रकार विभिन्न वार्डों से कई प्रत्याशियों के भी आवेदन आए है। जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने बताया कि मंगलवार को भी आवेदन लिए जाएंगे। जिला प्रभारी प्रेम चंद्र मिश्र ने बताया कि जनपद की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और शत प्रतिशत सफलता हासिल करेंगे। इस दौरान अभिषेक जायसवाल,नगर समंवयक सतविंदर पाल जज्जी, श्याम सुंदर वर्मा, सुनीता अग्रहरि, निरंजन लोहिया, देवेंद्र मिश्र, विवेकानंद वर्मा, पवन छापड़िया, सर्वदानंद पांडेय, सत्य प्रकाश सिपाही, सत्य प्रकाश गुप्ता टीटू, बनार्जीलाल अग्रहरि, श्याम बिहारी गुप्ता, रजनी पांडेय, उर्मिला त्रिपाठी, आनंद तिवारी,दुर्गा पांडेय, विशाल श्रीवास्तव, जगदंबा लाल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed