फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डीएम ने कभी गुदगुदाया तो कभी पढ़ाया कानून का पाठ

डीएम ने कभी गुदगुदाया तो कभी पढ़ाया कानून का पाठ

Sat, 29 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने कभी गुदगुदाया तो कभी पढ़ाया कानून का पाठ
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सूर्या इंटर नेशनल सीनियर सेंकेंड्री स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में पहुंचे डीएम मारकंडेय शाही विविध भूमिका में नजर आए। विद्यार्थियों को विविध जानकारियां देने के क्रम में कभी वह अभिभावक की भूमिका में तो कभी शिक्षक की भूमिका में दिखे।
विज्ञापन

डीएम मारकंडेय शाही ने गीत की पक्तियां पापा कहते है बेटा बड़ा नाम करेंगा------- के माध्यम से छात्र- छात्राओं को लक्ष्य से न भटकने की नसीहत दी। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके मंजिल की तरफ बढ़ने की प्रेरणा दी। साइबर क्राइम का जिक्र करते हुए बताया कि फेसबुक,ह्वाटसऐप,इंस्ताग्राम का प्रयोग करते समय सावधानी बरते। जाने- अंजाने में कोई ऐसी सामग्री न पोस्ट करें,जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचे। सोशल साइट्स का अनावश्यक प्रयोग मन को भटकाता है। महिला सशक्तीकरण पर कहा कि आधी आबादी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि कोई अपराधी दंड पाए बिना नहीं बच सकता है। डीएम ने स्वच्छता को बढ़ावा देने की जरुरत जताई,क्यों कि गंदगी और दूषित जल का सेवन कई तरह की संक्रामक बीमारियों को फैलाता है। आगे बताया कि जेई,एईस से से जहां साल भर में 14 वर्ष तक आयु के 50 लोगों की मौत हुई,वहीं डायरिया से 700 से अधिक लोगों की मौते हुई थी। ऐसे में स्वच्छता के प्रति पडोसियो को भी जागरुक करें और खुले में शौच न जाने को प्रेरित करें। आगे सुझाव दिया कि सिर्फ कानून से समाज की हिफाजत नहीं हो सकती है,इस के लिए नई पीढ़ी को खुद कानून का पालन करना होगा और अपने बड़े बुजुर्गो की सलाह भी माननी होगी। जनपद कृषि प्रधान है। यहां के किसान की प्रतिमाह इनकम 4923 रुपये है और खर्च 6230 रुपये है। ऐसे में प्रतिमाह 1360 रुपये का घाटा हो रहा है। जिसकी पूर्ति करने के लिए बीमारी आदि में किसान को कर्ज लेना पड़ रहा है या तो अपनी जमीन बेचनी पड़ जा रही है। अंत में डीएम ने वीिद्यार्थियों को संस्कार, धरोहर व सामाजिक मूल्यों को ध्यान में रखकर नई दिशा देने का संकल्प दिलाया। अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला की तारीफ की और इसमें जो कुछ भी सीखे है उसे दोस्तों को बताए और जीवन में अच्छाईयों को ग्रहण करके अपना भविष्य बनाए,तभी पापा कहते है बेटा बड़ा नाम करेगा गीत की सार्थकता होगी। प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने डीएम का स्वागत किया। इसके अलावा बच्चों को अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में बताई बातों को आचरण में उतारने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed