फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   19 thousand peace violations... ban action on seven thousand

Sant Kabir Nagar News: 19 हजार शांतिभंग...सात हजार पर पाबंदी की कार्रवाई

Sat, 13 Apr 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
19 thousand peace violations... ban action on seven thousand
-आचार संहिता लगने के बाद से अब तक पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- जिले की सीमा पर जांचकर संदिग्धों पर रखी जा रही नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से अब तक लगभग 19 हजार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है, तो करीब सात हजार पर पाबंदी की कार्रवाई पूरी की है। इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर वाहन के चेकिंग की कार्रवाई तेज कर दी है। बार्डर से अंदर आने वाले हर वाहन पर नजर रखी जा रही है।
जिले में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य सभी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए स्थानीय पुलिस फोर्स मनबढ़ व विवादित लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। साथ ही पाबंदी की कार्रवाई भी तेज कर दी है।
विज्ञापन

जिले के कई स्थानों पर जगह-जगह छापा मारकर अवैध शराब, मादक पदार्थ पर रोक लगाने के साथ ही इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा वारंटी, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी पुलिस ने तेज कर दी है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों का चालान व सीज भी किया जा रहा है। जिससे शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन व पुलिस ने स्थानीय अपराधियों के साथ ही बाहर के ऐसे अपराधी जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, उनको चिह्नित करके पहले से ही कार्रवाई कर रही है। आचार संहिता लगने के बाद से अब तक पुलिस ने अब तक 19,154 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। वहीं 7090 को पाबंद किया है। इसके अलावा जिले की सीमा में आने वाले लोगों को गहन जांच-पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।


इन थानों पर हुई अब तक की कार्रवाई
थाना शांतिभंग पाबंदी
बेलहरकला 1400 700
दुधारा 2500 500
कोतवाली खलीलाबाद 5000 1000
धनघटा 2500 800
महुली 2167 775
मेंहदावल 2438 1230
बखिरा 2200 1500
धर्मसिंहवा 949 585

लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जनपद पुलिस शांतिभंग व पाबंदी की कार्रवाई कर रही है। चुनाव में किसी को भी तरह की अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाया जाएगा।

- शशिशेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed