{"_id":"6aad759cfbcb4a1f0303fbac","slug":"19-new-health-sub-centre-buildings-and-two-bphus-will-be-constructed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157525-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 19 नए स्वास्थ्य उप केंद्र भवन और दो जगह बनेगा बीपीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 19 नए स्वास्थ्य उप केंद्र भवन और दो जगह बनेगा बीपीएचयू
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में 19 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नए भवन बनेंगे। इसके साथ ही दो स्थानों पर हाइटेक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण होगा। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
जिले में जर्जर हो चुके स्वास्थ्य उपकेंद्रों के दिन बहुरने वाले हैं। शासन ने 19 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए सरकार ने करीब आठ करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इससे करीब 80 हजार की आबादी की स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी।
बताया जा रहा है कि तीनों तहसीलों में जर्जर हाे चुके उप स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसे शासन से मंजूरी प्रदान करते हुए करीब आठ करोड़ का बजट अवमुक्त किया है। इस बजट से 19 गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें खलीलाबाद विकास खंड के दुधारा, मगहर, कोल्हुआ और चकदही में भवन बनेगा। इसके साथ ही बघौली के अमाएं, महनी, परदेशवा, धनखिरिया, सेमरियावां ब्लॉक के ऊंचहरा कला, कांटधीश, हैंसर ब्लॉक के चपरापूर्वी, पौली ब्लॉक के रोसया बाजार, शिवबखरी, नाथनगर ब्लॉक के महुली, मेंहदावल ब्लॉक के भिटियाकला, परसा पांडेय, रानीपुर, बेलहर कला ब्लॉक के रमवापुर, पिपरा प्रथम व भेड़ौरा शामिल हैं।
इसके लिए ग्राम पंचायतों से जमीन चिन्हित कराया जा रहा है। साथ ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था के रूप में जिला पंचायत का जिम्मेदारी सौंपी गई है।
00000000000000
हैंसर बाजार व सांथा में बनेगा बीपीएचयू
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिले के हैंसर बाजार व सांथा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाईटेक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जाएगा। यहां पर इंचार्ज कक्ष, रजिस्ट्रेशन रूम, वेटिंग रूम और सेंट्रल इंटीग्रेटेड लैब की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान होगी और जिला अस्पताल पर निर्भरता कम होगी। इन पर अधिकतर जांचें उपलब्ध होगी।
00000000000000000
कार्यदायी संस्था के रूप में जिला पंचायत को जिम्मेदारी मिली है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-आशुतोष कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत