{"_id":"68ea9fa83e10b1fec4050148","slug":"19-crore-rupees-will-be-spent-on-widening-the-lohraiya-auradad-rampur-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139695-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 19 करोड़ से लोहरैया-औराडाड रामपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 19 करोड़ से लोहरैया-औराडाड रामपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण
Sat, 11 Oct 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
लोहरैया - औराडाड - रामपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण-संवाद
धनघटा। जिले के पूर्वी व दक्षिणी छोर को गोरखपुर से जोड़ने वाले लोहरैया-औराडाड रामपुर मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क को वर्तमान के 3.75 मीटर से 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिस पर करीब साढ़े 19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए शासन ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। धनघटा से सिकरीगंज की ओर जाने वाले राम जानकी मार्ग पर लोहरैया से औराडाड की ओर रास्ता जाता है। इस रास्ते से बभनौली, कुरी बाजार होते हुए गोरखपुर जिले के बेलघाट की ओर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यही मार्ग आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाता है। यह मार्ग करीब 50 गांबों के लोगों की लाइफलाइन है।
इस मार्ग से आजमगढ़ और गोरखपुर की तरफ से तहसील मुख्यालय धनघटा आने की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाती है। इस मार्ग पर इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सरकारी संस्थान भी हैं। वर्तमान में यह मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है। ऐसे में दो वाहन आमने-सामने होते हैं तो पार करने में काफी परेशानी होती है। क्षेत्रीय जनता की मांग पर विधायक गणेश चंद चौहान ने इस मार्ग चौड़ीकरण के लिए शासन को पत्र लिखा था। लोक निर्माण विभाग ने 10 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की मंजूरी दे दी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण हो जाने से जहां हजारों राहगीरों का सफर आसान होगा। वहीं किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि 10 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए शासन ने साढ़े 19 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।