{"_id":"658eff600eb449a823041c40","slug":"189-school-vehicles-unfit-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7534-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनफिट मिले 189 स्कूल वाहन, संचालन पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनफिट मिले 189 स्कूल वाहन, संचालन पर लगी रोक
Fri, 29 Dec 2023 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा व विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें विद्यालयों में चलने वाले वाहनों की फिटनेस की रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही 189 स्कूली वाहनों के फिटनेस सही न मिलने पर उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस व चालकों और सहचालकों का चरित्र प्रमाणपत्र, मेडिकल फिटनेस के लिए निर्धारित तिथि पर जनपद की तीनों तहसीलों में स्थान चयनित कर कैंप लगाया जाए। ताकि वाहन व चालकों की फिटनेस आदि की सुगमता से जांच करते हुए सत्यापन किया जा सके।
एआरटीओ प्रियवंदा सिंह ने बताया कि जिले के 189 स्कूल वाहनों की फिटनेस सही नहीं पाए जाने पर उन्हें प्रयोग में लाए जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीएम ने कहा कि प्रतिबंधित वाहनों की सूची और नंबर को ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड करते हुए अभिभावकों को भी इससे अवगत किया जाए। साथ ही फिटनेस प्राप्त कर लेने तक वाहन का अवैध संचालन पाए जाने पर तत्काल उसे सीज कर दिया जाए। डीएम ने कहा कि तीनों तहसीलों में अलग-अलग तिथियों में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें वाहन स्वामी वाहन फिटनेस व चालक परिचालक मेडिकल फिटनेस प्रस्तुत करते हैं तो पुनः अपने स्कूल वाहन को नियमानुसार चला सकते हैं। बैठक में सीओ सदर दीपांशी राठौर, बीएसए अमित सिंह, एई पीडब्ल्यूडी विमल कुमार, प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।