{"_id":"653eb452dccd14a4d40b457a","slug":"183-patients-suffering-from-skin-diseases-reached-the-health-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4819-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में त्वचा रोग से पीड़ित 183 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में त्वचा रोग से पीड़ित 183 मरीज पहुंचे
Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। इस मेले में कुल 1041 मरीजों ने इलाज कराया। उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। इनमें सर्वाधिक त्वचा रोग के 183 मरीज पहुंचे। साथ ही बुखार के 42 मरीज आए।
धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मेंहदूपार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। डॉक्टर निवेदिता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोपहर तक 19 मरीजों का उपचार किया। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और पेट से संबंधित आए थे। सभी का उपचार किया गया।
सीएमओ डॉ रामनुज कन्नौजिया ने बताया कि चुरेब, हरिहरपुर, मगहर, रोसयाबाजार, बखिरा, बघौली, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम समेत 22 उप स्वास्थ्य केंद्राें पर आरोग्य मेला लगा है। इसमें 1041 मरीजों ने इलाज कराया। उनमें त्वचा के 183 मरीज, टीबी के नौ, सांस रोग से पीड़ित 82, लिवर के 28 पीडि़त मरीज, हार्ट से 64 मरीज, बुखार से पीड़ित 42 मरीज पहुंचे थे जिनका इलाज कर दवा दी गई। उन्होंने बताया कि चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।