फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हाइटेक होंगी एएनएम

हाइटेक होंगी एएनएम, मिलेगा टैबलेट

Sun, 19 May 2019 10:28 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
हाइटेक होंगी एएनएम
tablet
संतकबीरनगर। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को हाईटेक करने के लिए अब एएनएम को टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट जिले पर आ गए हैं जल्द ही एएनएम को वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जिले में कुल 189 टैबलेट आए हैं। इन टैबलेट में से विभिन्न उपकेंद्रों पर काम करने वाली 183 एएनएम को टैबलेट दिए जाएंगे। साथ ही शहरी क्षेत्र में काम करने वाली पांच एएनएम को भी टैबलेट दिए जाएंगे। जबकि एक टैबलेट डिस्ट्रिक्ट कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर को दिया जाएगा। जिसके जरिए वे सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। जल्द ही एएनएम को इसे चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव अधिसूचना समाप्त होने के बाद इन टैबलेट का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रजिस्टर के बोझ से मिलेगी मुक्ति
जिले में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की गांव में क्या-क्या प्रगति हो रही है इसकी एक रिपोर्ट एएनएम बनाती हैं। इस पूरी रिपोर्ट को एक रजिस्टर में दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में समय लगता है। अब ऐसा कुछ नहीं होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अब सारी जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध रहेगी। टैबलेट में ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन डाटा दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है। गोपनीयता के लिहाज से प्रत्येक टैबलेट का अपना एक आइएमईआई नंबर होगा ताकि यह एप किसी अन्य मोबाइल व अन्य टैबलेट पर काम न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed