फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जेई एईएस को लेकर समीक्षा बैठक हुई

जेई एईएस को लेकर समीक्षा बैठक हुई

Sat, 07 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जेई एईएस को लेकर समीक्षा बैठक हुई
जेई-एईएस के प्रति लोगों को जागरूक करें : डीएम
विज्ञापन

फोटो के साथ
कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण माह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण माह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि जेई/एईएस एक जानलेवा बीमारी है। इससे बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। इसमें शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल-कॉलेज में प्रार्थना के बाद शपथ पत्र पढा जाए तथा छात्र छात्राओं को बीमारी से बचाव की जानकारी दी जाए। कहा कि दो जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस माह में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन, कृषि, सिंचाई, सूचना विभाग समन्वित प्रयास करें। लोगो को जागरूक करें ताकि जिले में इस बीमारी से कोई मृत्यु न हो। डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम प्रधान को सक्रिय करें कि वह अपने गांव में साफ-सफाई कराए। कही जल जमाव न होने दे। इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत करा दें तथा मनरेगा से गांव में फागिंग करा दें। जल निकासी के लिए नालियां ठीक करा दें। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा तथा जल निगम को निर्देश दिया कि वे अभियान की कार्ययोजना जमा करा दें। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं यूनिसेफ प्रत्येक विभाग की ओर से प्रस्तुत कार्य योजना के अनुसार मानीटरिंग कर शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। कहा कि दस्तक दो अभियान के तहत आशा 16 से 31 जुलाई तक सभी घरों में जाकर जेई/एईएस के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। बुखार से पीड़ित प्रत्येक व्यक्तियों को नजदीक के पीएचसी/सीएचसी ले जाएंगी। कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेंगी। जेई/एईएस से प्रभावित दिव्यांग बच्चों की भी सूची तैयार करेंगी। सीएमओ डॉ अभय चंद श्रीवास्तव ने बताया कि बेसिक शिक्षा के 1472 स्कूलों में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। उन्हें जेई/एईएस से बचाव के तरीके की जानकारी दी गई। बैठक में सीडीओ हाकिम सिंह, सीएमएस डॉ पंकज टंडन, डॉ बीपी पांडेय, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, बीएसए सतेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed