फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाजपा को जिताने की हियुवा ने बनाई रणनीति

भाजपा को जिताने की हियुवा ने बनाई रणनीति

Wed, 08 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा को जिताने की हियुवा ने बनाई रणनीति
सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनते लोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर।
हिन्दू युवा वाहिनी की मासिक बैठक बुधवार को समय माता मंदिर खलीलाबाद परिसर में छेदी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हियुवा कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष व सदस्य प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर गोहत्या व गो तस्करी हो रही है। इसमें पुुलिस की भूमिका संदिग्ध है। कहा कि हियुवा कार्यकर्ता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। बरदहिया बाजार स्थित शिव मंदिर पर किए गए कब्जे को तत्काल हटवाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में पप्पू अग्रहरि, संदीप कुमार, जयहिंद प्रताप, सौरभ जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, कुलदीप सिंह, संदीप कुमार, अनूप चौरसिया, सुरेश गुप्ता, राम कुमार कश्यप, महेश, अनिल वर्मा, राम कृपाल, कन्हैया लाल यादव, राकेश शर्मा, रामकेश प्रसाद, शिवमूरत, अर्जुन विश्वकर्मा, सुरेंद्र मौर्या, पिंटू चौहान, उमेश सिंह, बहरइची, राजाराम, शत्रुजीत, सोनू गुप्ता, दिनेश चतुर्वेदी, पतिराम, ओम प्रकाश, दीनानाथ भारती, रवि कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed