{"_id":"59d127d54f1c1bcf538b5271","slug":"181506879445-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूती मिल प्रबंधक के न आने को लेकर मजदूरों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूती मिल प्रबंधक के न आने को लेकर मजदूरों ने जताई नाराजगी
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। संतकबीर कताई मिल मजदूर व कर्मचारियों की बैठक रविवार को सूती मिल परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में हुई। बैठक में मजदूरों ने मिल प्रबंधक के शामिल न लेने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सप्ताह के अंदर अगर उनके प्रबंधक ने वार्ता नहीं की तो कर्मचारी आमरण अनशन करेंगे।
मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने कहा कि प्रत्येक माह में दो बार निर्धारित समय पर मजदूर व कर्मचारियों की बैठक लगातार हो रही है। इस बैठक में कर्मचारी अपनी परेशानी व समस्याओं को आपस में बयां कर एक दूसरे से रूबरु होते रहे है। बैठक में प्रबंधक के मौजूद न रहने के कारण मिल को चालू कराने के लिए राजनीति तैयार नही हो पा रही है। जिसे लेकर मजदूरों में खासी नाराजगी है और आने वाले दिनों में जीएम बैठक में शामिल हो इसे लेकर आमरण अनशन करने की योजना बनाई जा रही है। राजेश वर्मा ने कहा कि मिल के बंद हो जाने से मजदूर रोजी रोटी के मोहताज बने हुए हैं। इसे चलाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे मजदूरो के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके। सभासद शाहिद परवेज ने कहा कि मिल के बंद होने का खामियाजा मजदूर के साथ ही कसबा और आस-पास के लोग भुगत रहे हैं। जिसकी सुधि न तो जीएम ले रहे हैं न ही जिला प्रशासन। इसे लेकर जल्द ही आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में जोखन यादव, कमाल खान, अब्दुल रहमान, शब्बीर अहमद, कुंदन सिंह, जल्लू, रईस अहमद आदि लोग मौजूद रहे।