फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   तेज धूप से लोग रहे परेशान 17-51-02

लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया, सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 18 May 2019 11:25 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
तेज धूप से लोग रहे परेशान 17-51-02
मुुंह बांधकर निकलने को मजबूर हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मई महीने में ही गर्मी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साथ ही लू चलने से लोग बेहाल हो गए। इसकी वजह से लोगों का घरों से निकलना पूरे दिन दूभर हो गया और दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छाया की तलाश में भटकते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिसकी वजह से दोपहर में गर्मी पूरे चरम पर रही। जिसका असर शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों पर साफ दिखाई दिया। पूरे दिन गर्म और धूल भरी हवा चलने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग घरों से बाहर निकल रहे थे वह मुुंह पर गमछा बांधकर ही निकले। दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। बच्चे ताल-पोखरों में नहाकर गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। शहर में जहां पर छाया दिखी वहीं पर पशु एकत्र हो गए। गर्मी का असर लोगों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। दिनभर दुकानों पर एक्का-दुक्का ही लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि शाम हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली और बाजारों में निकल कर खरीदारी किया।
विज्ञापन

डॉक्टर एके सिन्हा ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए। जहां तक संभव हो धूप में न निकले और यदि निकले तो पहले पूरे शरीर को सूती कपड़े से ढक लें। बीमारियों से बचने के लिए ताजा भोजन का इस्तेमाल करें और ठंडे व तैलीय भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed