फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सिद्घार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति ने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया

सिद्घार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति ने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया

Fri, 01 Mar 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिद्घार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति ने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया
अब नोडल सेंटर पर होगी मौखिकी परीक्षा : कुलपति
विज्ञापन

सिद्घार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
बोले-नकल विहीन परीक्षा कराना उनकी प्राथमिकता
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सिद्घार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे ने कहा कि अब महाविद्यालयों पर मौखिकी परीक्षा नहीं होगी। यह परीक्षा जिले के नोडल केंद्रों पर होगी। यह निर्णय नकल विहीन परीक्षा को देखते हुए लिया गया है। इसकी तिथि तय कर दी गई है। परीक्षा के साथ ही मौखिकी परीक्षा भी होगी। वे शुक्रवार को एचआरपीजी कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
कुलपति ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराना उनकी प्राथमिकता में है। परीक्षा समाप्त होने के बाद सबसे पहले रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार पिछली बार से कम परीक्षा केंद्र हैं। जिले में 37 परीक्षा केंद्र ही बने हैं। सचल दल को समाप्त कर दिया गया है। हर केंद्र पर आब्जर्बर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट बैठा दिया गया है। जिन्हें समय-समय पर बदल दिया जा रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं को नोडल केंद्र पर न जमा कराके सीधे कोरियर एजेंट के माध्यम से विश्वविद्यालय पर मंगा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिल रही है। हर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकॉर्डर काम कर रहे हैं। केंद्राध्यक्षों को सख्त हिदायत दी गई है कि अगर कहीं से भी नकल की शिकायत मिलेगी तो परीक्षा केंद्र को डिबार कर दिया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. डीडी सिंह, परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. डीएन पांडेय, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. प्रत्यूूष दुबे, डॉ. अमर नाथ पांडेय, डॉ. विजय मिश्र, डॉ. मंजू मिश्र, डॉ. अमित भारती समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर मचा हड़कंप
धनघटा। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दूबे ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष का समाजशास्त्र, तृतीय वर्ष का शिक्षाशास्त्र और बीएससी प्रथम वर्ष का भौतिक विज्ञान और प्राणी विज्ञान की परीक्षा संचालित हो रही थी। कुलपति ने पं. सूर्यनारायण महाविद्यालय नाथनगर, बाबा पर्वतनाथ महाविद्यालय परवता, पं. रजत महाविद्यालय मझौवा एकडंगा, अम्बा केपीएस महाविद्यालय हरिहरपुर, पं. अंबिका प्रताप नारायण स्नाकोत्तर महाविद्यालय डुमरी, मगहर स्थित महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों से कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ नकल विहीन परीक्षा कराएं। कुलपति ने कुछ केंद्रों के विद्यार्थियों की कॉपियों का मिलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed