फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मगहर महोत्सव--सात

मगहर महोत्सव--सात

Fri, 18 Jan 2019 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मगहर महोत्सव--सात
विदेशों में पहुंची मगहर महोत्सव की महक
विज्ञापन

फ्रांस सहित कई देशों से आए सैलानियों ने कबीर स्थली पहुंचकर दर्शन किया
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। मगहर महोत्सव के छठे दिन बृहस्पतिवार को फ्रांस समेत कई देशों से आए विदेशी सैलानियों ने कबीरचौरा पहुंचकर संत कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने महंत विचार दास से कबीर साहेब के बारे में जानकारी हासिल की। विदेशी सैलानियों से बातचीत के बाद संत डॉ. हरिशरण शास्त्री ने बताया कि प्रयागराज में कुंभ मेला देखने पहुंचे सैलानी संत कबीर व मगहर महोत्सव के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे। सैलानियों ने संत कबीर के विचारों पर चर्चा की। मंहत विचार दास ने उन्हें संत कबीर की शिक्षाओं की जानकारी दी जिसे विदेशी सैलानियों ने काफी सराहा।

पर्यटक दल के सदस्य जाराग्रेड ने बताया कि उनके नेतृत्व में स्विटजरलैंड, फ्रांस, पुर्तगाल व बेल्जियम से कुल 11 सदस्य भारत घूमने हैं, जो प्रयागराज में कुम्भ मेला के बाद वाराणसी गए थे। वहां से बृहस्पतिवार की शाम को संतकबीर निर्वाण स्थली के दर्शन को पहुंचे थे। जाराग्रेड ने बताया कि अब तक 116 बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। जिसमें से आठ बार वाराणसी जा चुके हैं, लेकिन उनका व टीम का मगहर में प्रथम आगमन है। संतकबीर से जुड़ी जानकारी लेने के बाद यह टीम पुन: कुंभ मेले के लिए रवाना हो गई। इदौरा अरविंद दास, शांतिदास समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed