फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कमल संदेश यात्रा---

कमल संदेश यात्रा---

Sun, 18 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
कमल संदेश यात्रा---
भीड़ से बढ़ा जोश, लेकिन नहीं दे पाए एकजुटता का संदेश
विज्ञापन

रैली में अलग-अलग समूह में निकले सांसद व विधायक

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मौका भी था, दस्तूर भी था, लेकिन एन वक्त पर भाजपा नेता एकजुटता दिखाने में चूक गए। एचआरपीजी कॉलेज गेट से उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ निकले भाजपा नेता अपने-अपने समर्थकों को ही सहेजते रह गए। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे कोई मुद्दा नहीं मानते और वे कार्यक्रम की सफलता का बखान करने में जुटे हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने करीब दो महीने तक लगातार कार्यक्रम तय किया है। इसी के तहत चार नवंबर को लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पदाधिकारियों को एकजुट करने एवं चुनावी टिप्स देने आए थे। इसके बाद शनिवार को कमल संदेश यात्रा के जरिए विरोधी दलों पर मानसिक बढ़त बनाने का अवसर था। अपेक्षा के अनुरूप भीड़ भी जुटी। एचआरपीजी कॉलेज के ग्राउंड में बाइक सवार कार्यकर्ताओं का उत्साह देख मंचासीन नेताओं ने अगले चुनाव में पिछले चुनाव से भी बड़ी सफलता का दावा ठोंक दिया। हालांकि यह अति उत्साह भी अंदरूनी अनबन को सार्वजनिक होने से नहीं रोक पाया। भाजपा के अधिकांश बड़े नेता अलग-अलग समूह में निकले। जिले की राजनीति पर अच्छी पकड़ रखने वाले लोगों का मानना था कि अगर इस रैली में वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष तथा सांसद-विधायक एक साथ निकले होते तो कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ता और आम लोगों में अच्छा संदेश जाता।
विज्ञापन


पूरी तरह सफल रही रैली: सांसद
संतकबीरनगर। सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि कमल संदेश रैली अपने उद्देश्यों में पूरी तरह से सफल रही। कार्यकर्ताओं की भीड़ और जोश देखकर विरोधी पार्टियां हतोत्साहित हैं। कमल संदेश रैली में शामिल कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धि बताएंगे। सभी विधायक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे थे। जिलाध्यक्ष व सांसद को एक साथ निकलना था। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं ने हेलमेट का ध्यान नहीं रखा, लेकिन यह बड़ा मुद्दा नहीं था। क्योंकि रैली में शामिल बाइक धीमी गति से चल रही थीं। फिर भी अगले कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए सचेत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed