फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   resident birds will be secured

संवरेगा प्रवासी परिंदों का आशियाना

Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
resident birds will be secured
29 किमी क्षेत्र में फैली बखिरा झील। - फोटो : अमर उजाला
बखिरा। जिले के बखिरा वन्यजीव अभयारण्य के संरक्षित क्षेत्र में अब प्रवासी परिंदों का आशियाना संवरेगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की एक्सपर्ट कमेटी द्वारा इसे संवेदी क्षेत्र घोषित करने से अब बखिरा झील में आने वाली प्रवासी पक्षियों के शिकार पर सख्ती से रोक लगेगी और उनका संरक्षण भी हो सकेगा।
विज्ञापन


इनका शिकार अब आपराधिक कृत्य माना जाएगा। माना जा रहा है कि जनपद को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पूर्व जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व सांसद शरद त्रिपाठी के प्रयास से हासिल हुई है।
विज्ञापन


बखिरा झील 29 वर्ग किमी में फैली है। झील को 1990 में पक्षी विहार घोषित करके यहां शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस झील में 120 प्रकार के प्रवासी पक्षी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें प्रमुख रूप से लालसर, शिवहंस, डुबडूबी, जलकौआ, सिलेटी अंजन, लाल अंजन, गोई लाल गोई, रंगीन जांघिल, काला जांघिल, सफेद बाज, काला बाज, सुर्खाब, कपासी चील, बड़ा गरुण, नील सर, सारस, ताल मखानी, पीली टिटिहरी आदि हैं। झील में पक्षियों व जलीय वनस्पतियों के संरक्षण के लिए बीते नौ फरवरी को केंद्रीय टीम ने आकर यहां जायजा भी लिया था।

पूर्व जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने शासन को पत्र लिखकर बखिरा झील की देखरेख के लिए इसका नियंत्रण संतकबीरनगर से करने व इसके संरक्षण के विशेष प्रयासों के लिए प्रयास किया था। सांसद शरद त्रिपाठी ने बताया कि बखिरा झील का उत्थान उनकी प्राथमिकता में है।


इसके लिए लगातार प्रयास जारी थे। एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से इलाके के एक किलोमीटर के दायरे को संवेदी क्षेत्र घोषित करने की आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली है। हालांकि ऐसा होने पर प्रवासी पक्षियों के लिए यह उपयुक्त स्थान के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed