फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kisan mela

तेनुहारी में लगा किसान कल्याण मेला

Fri, 20 Jul 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
kisan mela
बेलहर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहर कलां में किसान गोष्ठी हुई। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के तेनुहारी सोयम में शुुक्रवार को किसान कल्याण मेले का आयोजन किया। मेले में किसानों को खेती करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


सदर विधायक दिग्विजय नरायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, किसानों की आय दोगुनी करने का निरंतर प्रयास हो रहा है।
 

 

उन्होंने कहा कि गेहूं और धान की खरीद में अब कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसमें भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि खरीफ की फसल के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा आदित्य राय ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चलायी है। जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसान भाइयों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कल्याण मेले में किसानों को मृदा परीक्षण, कृषि यंत्र, उन्नतशील बीज, सिंचाई के संसाधन, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान जगदंबा श्रीवास्तव, गणेश पांडेय, आनंद त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, दयाराम, धनंजय पांडेय, अमित श्रीवास्तव, अर्जुन राय, अभिषेक जायसवाल, घनश्याम त्रिपाठी, उमेश चंद्र तिवारी, अनिल पांडेय, राम पुरुषोत्तम गुप्ता, सत्य प्रकाश तिवारी, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed