{"_id":"5b3fa3a44f1c1bc6248b4df5","slug":"171530897316-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीओ की जांच में सीडीपीओ समेत तीन कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीओ की जांच में सीडीपीओ समेत तीन कर्मी मिले अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
जांच पड़ताल में की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीपीओ विजय श्री ने शुक्रवार को मेंहदावल और बघौली ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों जगह गंदगी मिली। बघौली के सीडीपीओ और दो मुख्य सेविकाएं अनुपस्थित पाई गईं। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
डीपीओ विजय श्री ने बताया कि सबसे पहले वह सांथा पहुंचीं। वहां विशेष संचारी रोग पखवाड़ा दस्तक- दो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकवाई। इसके बाद क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण में भाग लिया। मेंहदावल बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण की।
जहां सभी लोग उपस्थित थे, लेकिन साफ-सफाई का अभाव मिला। सीडीपीओ को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बघौली बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ वीरेंद्र कुमार तिवारी बिना किसी सूचना के 30 जून से अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
जबकि मुख्य सेविका कमलावती शर्मा और मीना शाही भी अनुपस्थित पाई गईं। गोदाम में गंदगी का अंबार मिला। साफ-सफाई की लचर पाई गई। प्लास्टिक शीट बिछाकर पोषाहार गोदाम में रखने को कहा, जिससे नुकसान होने की संभावना न रहे।
अनुपस्थित पाए गए सीडीपीओ और दोनों मुख्य सेविकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।