फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   honestly attempt is needed for success

सफलता के लिए ईमानदारी से प्रयास जरूरी

Fri, 06 Jul 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
honestly attempt is needed for success
हैप्पी ऑल पब्लिक स्कूल लोहरौली में छात्रों को संबोधित करते भू-वैज्ञानिक अजीजुर्रहमान। - फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां। विकास खंड बेलहर कलां के लोहरौली बाजार स्थित हैप्पी ऑल पब्लिक स्कूल में कॅरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विश्व की सबसे बड़ी तेल एवं नेचुरल गैस कंपनी सऊदी अरामको के मुख्य भू-वैज्ञानिक एवं कंसल्टेंट मैनेजर अजीजुर्रहमान खान बच्चों को वांछित सफलता के गुर बताए। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत भी की और उनके सवालों के जवाब भी दिए।

उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट फार्मूला नहीं होता। आज से अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और उसे प्राप्त करने के लिए जी जान से लग जाएं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपका मोटिवेशन लेवल निरंतर ऊंचा बना रहे। इसके लिए महापुरुषों की कहानियां पढ़ें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने स्कूली शिक्षा के दौरान अपने मन को केंद्रित करके सिर्फ अपने पाठ्यक्रम को ईमानदारी से पढ़ें और आत्मसात करें। उन्होंने सेमरियावां ब्लॉक के जातेडीहा गांव से भू-वैज्ञानिक बनने के सफर तक का अनुभव साझा किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य हाफिज मकसूद अहमद नदवी, जुनैद अहमद, फरासत हुसैन, शाह आलम, करम हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed