फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सूची से नगर के तमाम मतदाताओं के नाम गायब

सूची से नगर के तमाम मतदाताओं के नाम गायब

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सूची से नगर के तमाम मतदाताओं के नाम गायब
मेंहदावल। स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। नगर पंचायतों की आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही मतदाता सूची भी प्रकाशित हो गई है। मतदाता सूची में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। नगर के तमाम लोगों के नाम ही सूची से गायब हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी हैं। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मतदाता सूची में वार्डवासियों ने नाम दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के कुसफर मुहल्ले के लोगो का नाम मतदाता सूची से गायब है वोटर लिस्ट का प्रकाशन होने के बाद अपना नाम गायब देखकर मतदाता परेशान हैं। वार्ड निवासी रामदेव, सिंगारी देवी, परमीला, माया, संजय, सोनमती, राधेश्याम, राममिलन आदि ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वे वार्ड नंबर एक कुसफर के निवासी हैं। पूर्व मतदाता सूची में नाम दर्ज था पर नई सूची में मात्र 186 मतदाताओं के नाम हैं। शेष लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। इसके पीछे मताधिकार से वंचित करने का सुनियोजित षड्यंत्र है। इन लोगों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुरानी सूची से मिलान कर सूची में नाम शामिल करते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। इसकी जांच कर कार्रवाई का निर्देश निर्वाचन कार्यालय को दिया गया है। मतदाता सूची में जो भी गड़बड़ी होगी, उसे सुधारा जाएगा और निकाय चुनाव में नगर के वोटर मताधिकार से वंचित नहीं होने पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed