फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   17 Villege pradhanmatri aadarsh yojana selected

17 गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित

Fri, 06 Mar 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
17 Villege pradhanmatri aadarsh yojana selected
17 गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 17 नए गांव चयनित किए गए है। इन गांवों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जाएंगे। चयनित गांवों में सर्वे कराकर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाने की रणनीति तय की गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जनपद में पहले चरण में सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 20 गांवों का चयन हुआ था। उसी कड़ी में 17 नए गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांवों में हैंसर बाजार ब्लॉक के रामपुर, मौर, तामा, पट्टी बड़गों हिस्सा समोगर, दौलतपुर, नाथनगर ब्लॉक के पड़रहा, पिडारी, नोक्ता, मरवटिया, खलीलाबाद ब्लॉक के कोडरा, महदेवा, घटरम्हा, कुस्मीडाड़ी, दरूआ जप्ती माफी, पौली ब्लॉक के निहैला, सेमरियावां ब्लॉक के डड़वा और बेलहर कला ब्लॉक के डुमरिया गांव शामिल है। इन गांवों में विकास कार्य कराए जाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद विलेज डवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। डीएम की ओर से संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को निर्देश पत्र भेजे जाएंगे। जिससे ग्राम स्तर पर अभिसरण समिति की बैठक करा कर प्रारूप के अनुसार कार्य कराने का मसौदा तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed