फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   17 new corona cases found in santkabirnagar

संतकबीरनगर में 17 लोग मिले पॉजिटिव, अब तक 1868 संक्रमित

Thu, 27 Aug 2020 06:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
17 new corona cases found in santkabirnagar
संतकबीरनगर में 17 लोग मिले पॉजिटिव, अब तक 1868 संक्रमित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में 17 नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 23 लोग स्वस्थ हुए हैं। 1463 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 1868 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 20 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में तीन, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में पांच शख्स पॉजिटिव मिले है। जबकि अन्य जनपद के दो लोग पॉजिटिव मिले है। पूर्व में संक्रमित 23 लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1868 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 20 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 249 है। 1599 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1463 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3255 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed