{"_id":"5ce040f0bdec220717715d2e","slug":"161558200560-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की निगरानी करेंगे 50-50 एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की निगरानी करेंगे 50-50 एजेंट
Sat, 18 May 2019 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना 23 मई को एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मतगणना के लिए कुल 46 टेबल बनाए गए है। मतगणना के लिए प्रत्येक दल के 50-50 एजेंट को रहने की अनुमति दी गई है। तीनों विधानसभाओं की मतगणना एक साथ होगी। मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभाओं के मतगणना के लिए 14-14 टेबल बनाया जाएगा। इसके साथ ही हर विधान सभा के लिए एक-एक टेबल एआरओ का होगा और तीनों विधान सभाओं को मिलाकर एक टेबल आरओ का होगा। इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट की गणना के लिए एक टेबल, डाक मत पत्रों की गणना के तीन टेबल होगा जहां पर तीन एजेंट लगाए जाएंगे। मतगणना के लिए कुल 56 पार्टियां बनाई गई है। 42 पार्टियां गणना कार्य करेंगी, जबकि 14 पार्टियां रिजर्व में रहेगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक अतिरिक्त गणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतगणना कार्य में कुल 228 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधान सभा की गणना 36 चक्रों में होंगी। मतगणना कॉलेज के चार बड़े हाल में सुबह आठ बजे से होगी। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। जल्द ही मतगणना के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दे दिया जाएगा।