{"_id":"5bf45595bdec22693e5a511d","slug":"161542739349-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटवाने की मांग
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान आबादी से हटवाने की मांग
मेंहदावल। हिंदू यूवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर बस स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर स्थित शराब की दुकान को आबादी से बाहर करने की मांग की। उनका कहना था कि शराब की दुकान के पास विद्यालय तथा घनी आबादी है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
हियुवा के नगर अध्यक्ष रजनीश प्रताप सिंह, टंडन सिंह, रामकुमार प्रजापति, विवेक पाठक, गोलू बाबा आदि कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बस स्टेशन के नजदीक ही श्रीजगद गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज व दो प्राइवेट स्कूल है। अगल-बगल घनी आबादी है। इनके नजदीक शराब की दुकान का संचालन होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के अफसरों ने बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही दुकान खोलने की अनुमति दे दी।