{"_id":"5bef0b30bdec22696e0e5d0a","slug":"161542392624-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के बारे में जानकारी दी
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजिल्स रूबेला वैक्सीन के बारे में दी जानकारी
बेलहर। बीआरसी बेलहर कला के सभागार में मिजिल्स रूबेला वैक्सीन के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ब्लॉक के सभी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्याकों ने प्रतिभाग किया।
बीपीएम आनंद मौर्य ने बताया कि मिजिल्स रूबेला एक घातक वायरस है, जो छोटे बच्चों के लिए अधिक खतरनाक है। यह टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। कोई बच्चा छूटने ना पाए, इसलिए शिक्षा विभाग को भी इस अभियान में जोड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी विद्यालयों पर जाकर टीकाकरण करेगी। इससे बच्चों को नाक से पानी आना, चेचक, बुखार, एलर्जी, काली खासी आदि बीमारियों से निजात मिलेगा। इस दौरान अशोक कुमार सिंह, धर्मेंद्र नाथ राय, भानू प्रताप सिंह, नसीम अहमद, सिराजुद्दीन, जितेंद्र कुमार, दुर्गेश पाठक, रेखा मोदनवाल, तारा देवी आदि मौजूद रहीं।