{"_id":"5a1c50e74f1c1ba7678be320","slug":"161511805159-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर पीलीभीत में कर्मचारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध किया। साथ ही मांग कि जिन लोगों ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया है, ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका लगाया जाए।
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति के नेतृत्व मेें विद्युत कर्मचारी व अधिकारी अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि आए दिन विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही है। पीलीभीत में कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। लिहाजा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान एक्सईएन संजय कुमार सिंह, वीई.पी चतुर्वेदी, राजकुमार सिंह, धीरेंद्र यादव, अनिल प्रजापति, वीरेंद्र कुमार शुक्ला, केएम यादव, नुरूद्दीन अंसारी, विजय नंदन, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।