{"_id":"59da67184f1c1bcf538b6491","slug":"161507485464-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी युगल की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी युगल की शादी
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। पुलिस के हस्तक्षेप और गांव वालों की पहल पर रविवार को धनघटा थाने में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। युवक के परिवार वालों के विरोध के चलते युवती के घर वालों ने पूर्व में रेप और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों की रजामंदी और प्रेमी जोड़े के बालिग होने से विवेचना के दौरान युवती के बयान के आधार पर मुकदमे को बंद कर दिया जाएगा।
क्षेत्र के रमवापुर गांव की सिंकी पुत्री रंगीलाल और मकदूमपुर गांव के संजीव पुत्र अशोक का चार-पांच महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। 27 सितंबर को सिंकी ने फोन कर संजीव बुलाया था। संजीव को युवती के घर वालों ने पकड़ लिया था। युवती के घर वाले तो शादी को तैयार थे, लेकिन युवक के घर वाले तैयार नहीं हुए। उसके बाद युवती के घर वालों ने युवक पर रेप और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी कि रविवार को प्रेमी युगल थाने पहुंच गए। दोनों ने अपने को बालिग बताते हुए शादी की इच्छा जताई। पुलिस तथा युवती के पिता व गांव के कुछ लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और अंतत: थाना परिसर में ही शादी कराई गई। दोनों ने इस दौरान युवक की पिता की गैरमौजूदगी की चर्चा रही। एसओ प्रदीप सिंह ने कहा कि दोनों परिवारों की रजामंदी से प्रेमी युगल की शादी संपन्न हुई है। सीओ अशोक मिश्र ने बताया कि दोनों बालिग हैं और दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई है। ऐसे में युवती के बयान के बाद युवक पर दर्ज रेप और एससीएसएसटी एक्ट के मुकदमे को बंद कर दिया जाएगा।