{"_id":"652cc58174701d95e50da0e4","slug":"16-players-will-participate-in-state-level-wrestling-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4248-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में हिस्सा लेंगे 16 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में हिस्सा लेंगे 16 खिलाड़ी
Mon, 16 Oct 2023 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर कुश्ती बालक प्रतियोगिता के लिए हुए मंडलीय ट्रायल में जिले के 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 22 अक्तूबर को अलीगढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि कुश्ती में 57 किलोभार से लगायत 130 किलोभार तक के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ है। इसमें सूरज यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, ओमकांशु, बृजेश यादव, सचिन गोस्वामी, सुंदरम यादव, शुभम यादव, विभव आजाद, विवेक, सौरभ यादव, उमाशंकर यादव, आदित्य, विशाल, अजय, मुनीब, विश्वजीत का चयन मंडल स्तर पर ट्रायल के लिए हुआ था। यह सब खिलाड़ी बस्ती स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में शामिल हुए। जहां इन सभी का चयन प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर कुश्ती बालक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 22 अक्तूबर को अलीगढ़ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास कराया जा रहा है। कोच यादवेंद्र यादव के नेतृत्व में खिलाड़ी प्रेक्टिस कर रहे हैं।