फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1564 people reach in transit centre

ट्रांजिट सेंटर पहुंचकर 1564 लोगों ने कराया थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 31 May 2020 08:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
1564 people reach in transit centre
ट्रांजिट सेंटर पहुंचकर 1564 लोगों ने कराया थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रविवार को गुजरात, मुंबई और अन्य जगहों से 1564 प्रवासी निर्माणाधीन जेल के ट्रांजिट सेंटर पहुंचे, जहां मेडिकल टीम ने उनकी स्क्रीनिंग की। बाद में उन्हें संबंधित तहसीलों में भेज दिया गया। जहां से बांड भरवाने के बाद उन्हें 21 दिन तक घरों में क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर घर भेजवाया गया।

एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गुजरात, मुंबई आदि जगहों से रविवार को 1564 लोग ट्रांजिट सेंटर जिला जेल पर अलग-अलग बसों से पहुंचे। जिसमें खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के 594, मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 413 और धनघटा तहसील क्षेत्र के 557 लोग रहने वाले थे। संबंधितों का मेडिकल टीम ने स्क्रीनिंग किया। उसके बाद सभी को उनकी तहसीलों में भेजवा दिया गया। तहसील प्रशासन सभी को उनके घरों तक पहुंचाएगा। सभी को उनके घरों पर 21 दिन के लिए क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई। अब तक जिले में 96220 लोग आ चुके हैं। जिसमें खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में 36676 लोग, मेंहदावल तहसील क्षेत्र में 32076 और धनघटा तहसील क्षेत्र में 27468 लोग आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed